Agra, Uttar Pradesh, India. स्वजनों से प्रताड़ित। आश्रयहीन। फुटपाथ पर बसेरा। कोई देखने वाला कोई नहीं। भिक्षावृत्ति से गुजारा। नारकीय जीवन। इस हाले में थे 20 बुजुर्ग। अब इन्हें फुटपाथ पर नहीं सोना पड़ेगा। उन्हें रामलाल आश्रम के रूप में अपना घर जो मिल गया है। रामलाल आश्रम में घर जैसा माहौल देखकर बुजुर्ग अतीव प्रसन्न हैं। रामलाल आश्रम के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि प्रेम की नगरी आगरा में अगर सड़कों पर बुजुर्ग हैं तो कहीं न कहीं प्रेम की कमी है। सड़कों पर असहाय बुजुर्गों को देखकर पर्यटकों के मन में आगरा की छवि खराब हो रही थी। बुजुर्गों को घर देकर परस्पर प्रेम बढ़ाने के साथ आगरा की छवि को धूमिल होने से बचाया जा रहा है।
श्री जैन ने बताया कि कई दिनों से इस प्रयास में थे फुटपाथ पर रहने वाले बुजुर्गों को रामलाल आश्रम में लाया जाए। आखिरकार चिन्ता आज दूर हो गई। अब प्रयास यह भी है कि सड़कों पर भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को रामलाल आश्रम लाकर पुनर्वास किया जाए। उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया जाए। ये दोनों काम हर किसी के लिए नजीर बनेंगे।
महिला शांति सेना की सचिव शीला बहल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रमुख उमर सुल्ताना और नगर निगम की टीम इन 20 बुजुर्गों को लेकर रामलाल आश्रम सिकंदरा आई। टीम ने आश्रम का दौरा किया और यहां की व्यवस्थाएं देखकर प्रफुल्लित हो गई।

डॉ. सुनील दीक्षित ने सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विनय शर्मा और पंकज शर्मा ने सभी बुजुर्गों की काउंसलिंग की। उन्हें बताया कि अब कोई चिन्ता की बात नहीं है। उनके परिजनों से मुलाकात कराई जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि ससम्मान घर वापस जाएं। अगर घर नहीं जा पाते हैं तो आश्रम है ही, जो किसी घर से कम नहीं है।
आश्रम के अध्यक्ष शिवप्रसाद शर्मा, मुख्य संरक्षक राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, संदेश जैन, मदनमोहन शर्मा ने आश्वासन दिया कि बुजुर्गों की पूरी गरिमा के साथ देखभाल की जाएगी। यह कोई वृद्धाश्रम नहीं, बल्कि माता-पिता आश्रम है। बुजुर्गों की सेवा से इहलोक और परलोक दोनों सुधरते हैं।
आश्रम की सरिता सारस्वत ने अपील की है कि फुटपाथ पर रहने वाले बुजुर्गों को आश्रम में भेजें। कोई भी शहरवासी बुजुर्गों को आश्रम में भेज सकता है। इस संबंध में मोबाइल नम्बर 9368176647 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026