दिल्ली के एक फै़मिली कोर्ट ने भारत के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा के तलाक को मंज़ूरी दे दी है. शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग रह रहे थे.
कोर्ट ने इस दौरान ये माना कि शिखर धवन को उनके बेटे से सालों तक अलग रखकर पत्नी ने उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी है.
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 37 वर्षीय शिखर धवन को मानसिक प्रताड़ना के आधार पर तलाक की इजाज़त दी.
शिखर धवन के वकील अमन हिंगोरनी के अनुसार उनके क्लाइंट अब बहुत खुश हैं और अब वह अदालत के आदेश का पालन करेंगे. कोर्ट ने शिखर धवन की ओर से दी गईं अधिकांश दलीलें मान लीं.
हालांकि, कोर्ट ने शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के बेटे ज़ोरावर की परमानेंट कस्टडी को लेकर कोई भी आदेश देने से इंकार कर दिया. कोर्ट ने धवन को उनके बेटे से भारत और ऑस्ट्रेलिया में मिलने की इजाज़त दी. धवन अब अपने बेटे से वीडियो कॉल पर भी बात कर सकते हैं.
अदालत ने आयशा मुखर्जी को ये भी आदेश दिया है कि वो बेटे की हर साल स्कूल से मिलने वाली छुट्टी के दौरान भारत आएं और कम से कम आधी छुट्टियां उन्हें अपने पिता और उनके परिवार के साथ बिताने दें.
धवन ने अपनी याचिका में कहा था कि उनकी पत्नी ने शुरुआत में कहा कि वो उनके साथ भारत में ही रहेंगी. लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकीं और फिर उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पूर्व पति से किए गए वादे के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में रहना होगा. आयशा की पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं. आयशा ने अपने पूर्व पति से ये वादा किया था कि वो ऑस्ट्रेलिया छोड़कर नहीं जाएंगे. फिलहाल आयशा अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रह रही हैं.
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन के सीट समझौते के लिए बनाई चार सदस्यीय कमेटी - November 22, 2026
- यूपी 2027 चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली अहम बैठक: प्रमोद तिवारी के आवास पर होगी सीटों के बंटवारे पर चर्चा - November 22, 2026
- राहुल गांधी ने शेयर की एलीफेंटा गुफा की अर्धनारीश्वर प्रतिमा: भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना, बोले—’असभ्य, लालची और पुरुष-प्रधान सोच वाले लोग’ - November 22, 2026