आगरा: आगरा के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज खंडेलवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की मांग की है। उन्होंने एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से कहा कि सभी के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त होना चाहिए, लेकिन शुरुआत में यह सुविधा महिलाओं को दी जानी चाहिए।
खंडेलवाल ने कहा कि मुफ्त यात्रा से महिलाओं को कई फायदे होंगे। इससे वे सशक्त होंगी, आत्मनिर्भर होंगी और सुरक्षित होंगी। साथ ही, इससे धार्मिक प्रचार-प्रसार भी होगा, क्योंकि अधिकांश महिलाओं की प्राथमिकता धार्मिक स्थलों की यात्रा होती है। कामकाजी महिलाओं की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी और परिवार के बजट पर कुछ बोझ कम होगा।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने यह सफल प्रयोग कर लिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि भय मुक्त समाज बनाने के लिए महिलाओं की गतिशीलता बढ़नी चाहिए।
खंडेलवाल ने अनुमान लगाया है कि इस सुविधा से सरकार को सालाना लगभग सौ करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई प्राइवेट वाहनों पर रोड टैक्स बढ़ाकर की जा सकती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द इस सुविधा की घोषणा करें, जिससे 2024 के चुनावों में इसका लाभ मिल सके।
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026
- आगरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम - October 9, 2026