कालिंदी विहार क्षेत्र की ओम वाटिका के नागिरक गुस्से में
पूछा- कमलानगर में सड़कें क्यों चमचमाती रहती हैं
Live Story Time,
Agra, Uttar Pradesh, India. 9 विधायक, 1 सांसद, 1 मेयर और 50 के ऊपर पार्षद। सत्ता में 9 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद आज तक आगरा के कालिन्दी विहार क्षेत्र में ओम वाटिका के नागरिक परेशान हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को खरी-खरी सुनाई है। कहा है कि कुछ कर नहीं सकते तो चुनाव में लॉलीपॉप न दें।
ओम वाटिका पास (अपना कैफे वाली सड़क) से बजरंग नगर की तरफ मकान संख्या B-1/50 तक सड़क का नवनिर्माण, नाली और सड़क के साइड की इण्टरलाकिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। शैलेन्द्र भदौरिया ने बताया कि क्षेत्रीय जनता के नगर निगम, विधायक, सांसद समेत सभी जनप्रतिनिधियों से लगातार निवेदन किया है। इसके बावजूद समस्या वहीं की वहीं है। नगर निगम को अनेक बार लिख चुके हैं।
नागरिकों ने कहा है-
क्या जनता को वादों का लॉलीपॉप देकर हर बार कोई नयी मनगढ़ंत कहानी सुना कर वेवकूफ बनाना ही BJP का कार्य है।
अरे भाई हम लोग गांवों की मलिन बस्तियों जैसे हालात में आगरा जैसे शहर में जीवनयापन कर रहे हैं और आपको कुछ दीख ही नहीं रहा है।
कॉलोनी में न सड़कें, न नालियों का निर्माण हुआ है और माननीय तो वोट के समय ही दिखते हैं।
महापौर के पांच साल के कार्यकाल में कालिंदी विहार की एक भी सड़क की मरम्मत तक नहीं करवाई गई है।
G-20 कार्यक्रम के तहत कई लाखों के कार्य कराए गए पर कालिंदी विहार वहीं का वहीं है।
अगर धन की कमी है तो सड़क की मरम्मत ही करवा देता निगम।
अगर धन की कमी है तो कमला नगर की चमचमाती सड़कों पर हर छह महीनों में कैसे होता रहता है डामरीकरण।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026