नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर गई। इस घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
अस्पताल में इलाज के दौरान नौ यात्रियों ने दम तोड़ दिया। 23 अन्य यात्री घायल हैं, जिनका इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस में बैठे नौ यात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, अन्य घायलों का भैरहवा के भीम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।
-एजेंसियां
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026