आगरा। कुबेरपुर ग्राम में नेमिनाथ आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा शनिवार को महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 74 रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा परामर्श कर निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।
प्रातः 9:30 से 2 बजे तक संचालित हुए इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान राकेश यादव द्वारा किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वैशाली द्वारा स्त्रियों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया एवं मासिक परीक्षण तथा डिलीवरी हेतु कॉलेज स्थित नेमिनाथ चिकित्सालय में आने का परामर्श भी दिया गया।
शिविर में महिला रोगियों के अलावा बच्चों बड़ों के उल्टी-दस्त, बुखार व हड्डी जोड़ों का दर्द, पेट में कीड़े, उच्चरक्तचाप, मानसिक रोगियों का भी इलाज किया गया। चिकित्सक डॉ. जयपाल पूनिया ने बताया कि नेमिनाथ चिकित्सालय प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक खुलता है एवं इमंरजेंन्सी सेवाऐं 24 घण्टे उपलब्ध रहती है।
इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जयपाल पूनिया, काय चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गरिमा, पंचकर्म के डॉ. हरीश दीक्षित, एवं छात्र गार्गी शुक्ला, मनुज, फार्मेसिष्ट भूपेन्द्र ने भी सहयोग दिया। ग्राम पहुँचने पर ग्राम प्रधान द्वारा टीम का स्वागत किया गया। कैम्प के दौरान इलाज चालू रखने हेतु सभी को चिकित्सालय आने का परामर्श दिया गया।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026