पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक झोपड़ी में बुधवार तड़के लगी आग में एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा जल गए। मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे और हादसे के समय यहां टिब्बा रोड पर नगरपालिका के कचरा डंप यार्ड के पास स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। झोपड़ी में आग लगने की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है।
लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुरिंदर सिंह ने बताया कि मजदूर पति-पत्नी की चार बेटियां और दो बेटे थे। यह परिवार डंप यार्ड के पास झोपड़ी पर रहता था। मंगलवार की रात बड़ा बेटा कहीं और सोने चला गया था। झोपड़ी में दंपती और उनके पांच बच्चे ही सो रहे थे, उनमें से कोई जिंदा नहीं बचा।
तड़के गहरी नींद में था परिवार
जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 3 बजे उस वक्त लगी जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे।मृतकों की पहचान सुरेश शनि (55), राणा देवी (50), राखी कुमारी (15), मनीषा कुमारी (10), चंदा कुमारी (8), गीता कुमारी (6) और सनी (2) के रूप में हुई है। हालांकि राजेश (17) ही सुरक्षित हैं।
उप अग्निशमन अधिकारी आतिश राय ने कहा कि आग लगने की सूचना पर सुंदर नगर स्टेशन की दमकल की गाड़ी ने काबू पा लिया लेकिन तब तक परिवार के सभी सदस्य जल कर मर चुके थे।
बेटे से जवाबों के सवाल तलाशेगी पुलिस
अधिकारी ने कहा कि आग कैसे लगी और परिवार के सदस्यों ने सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के लिए बाहर निकलने की कोशिश क्यों नहीं की, इसका कोई पता नहीं है क्योंकि आमतौर पर झोंपड़ी सभी तरफ से खुली रहती हैं। हालांकि बेटे से पूछताछ भी की जाएगी।
-एजेंसियां
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026