Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. ताज महोत्सव 2023 में कलाकारों पर जमकर पैसा लुटाया गया। सिर्फ 9 लोगों पर 65.90 लाख रुपये फूंक गिए गए। दूसरी ओर आगरा क्षेत्र के कलाकारों को पैसा देने पर ताज महोत्सव वालों का हृदयाघात आ जाता है। यह जानकारी टीवी रिएलिटी शो एक्स फैक्टर फेम करतार सिंह ने सूचना का अधिकार के तहत जुटाई है। वर्ष 2024 में ताज महोत्सव 18 फरवरी से 27 फरवरी तक है। वर्ष 2023 में 20 फरवरी से एक मार्च तक आयोजन हुआ था।
किसे कितना भुगतान
अमित मिश्रा को 8.40 लाख रुपये
इंडियन ओशन बैंड को 4.00 लाख रुपये
सचेत एवं परंपरा को 14.00 लाख रुपये
वारसी ब्रदर्स को 2.50 लाख रुपये
साधो बैंड को 2.00 लाख रुपये
पवनदीप एवं अरुनिता को 13.00 लाख रुपये
मैथिली ठाकुर को 4.75 लाख रुपये
खेते खान को 1.25 लाख रुपये
हर्षदीप कौर को 16.00 लाख रुपये
कुलः 65.90 लाख रुपये

संगीत के शिक्षकों और छात्रों को मौका क्यों नहीं
एक्स फैक्टर फेम करतार सिंह का कहना है कि ताज महोत्सव में अपना कला का प्रदर्शन करने के लिए संगीत के शिक्षकों और छात्रों को क्यों नहीं बुलाया जाता है? आकाशवाणी द्वारा चयनित कलाकारों को क्यों नहीं बुलाया जाता है? कुछ अधिकारियों की पसंद के कलाकारों में कटौती करके स्थानीय कलाकारों का भुगतन बढ़ाया जाना चाहिए। स्थानीय कलाकार ही स्थानीय संस्कृति को सहेज सकते हैं।
ताज महोत्सव 2023 में किस कलाकार को कितना पैसा मिला और एक्स फैक्टर फेम करतार सिंह यादव के 8 सवाल
- वॉटर वर्क्स स्थित गौशाला में लायंस क्लब कोनरॉय का अनूठा सेवा कार्य: गौ माता को साड़ी ओढ़ाकर अर्पित किया गया छप्पन भोग - October 21, 2026
- देशभर में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयादशमी पर्व: दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी - October 21, 2026
- जोड़ों के दर्द से लेकर रीढ़ की समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ समाधान, मुंबई के सांताक्रूज और चेंबूर में शुरू हुए निवम ऑर्थोपेडिक्स के केंद्र - October 21, 2026