उत्तराखंड में हरिद्वार में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार जनपद के रूड़की में एक ईंट भट्ठे में दीवार गिर जाने से वहां काम कर रहे कई मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक छह शव बरामद किए जा चुके है। वहीं, कई मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
छह ईंट भट्ठा मजदूरों की मौत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोभाल सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में हरिद्वार के लाहबोली गांव में मंगलवार सुबह ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से कम से कम छह ईंट भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
राहत और बचाव कार्य जारी
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस को सुबह लगभग 8.30 बजे सूचना मिली कि मंगलौर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लहबोली गांव में एक ईंट भट्ठे की दीवार गिर गई है। इस हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
-एजेंसी
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026
- पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने जलाया ‘काव्य दीपक’, आधी रात तक गूंजती रहीं कृष्ण भक्ति, देशभक्ति और हास्य की कविताएं - September 8, 2026
- लखनऊ में फिल्मी कहानी जैसा सच: 28 महीने पहले जिस महिला का हुआ था अंतिम संस्कार, वह जिंदा मायके लौटी; अब पुलिस के सामने नया रहस्य - September 8, 2026