Live Story Time
Ayodhdya/Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 76 युद्धों में लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद रामलला 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या स्थित अपने घर में विराजमान हो गए। राम मंदिर में रामलला के दर्शन को हर कोई व्याकुल है। लाखों श्रद्धालु अयोध्या में डटे हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बृज प्रांत के 580 वरिष्ठ कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच गए हैं।
संघ के बृज प्रांत में आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिले आते हैं। यहां के 580 पदाधिकारी 26 जनवरी को बसों से रवाना हुए और रात्रि तक अयोध्या पहुंच गए। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सबके पास बनाए हैं। इसी पास के आधार पर सबको प्रवेश दिया जाएगा। इन पदाधिकारियों को इसलिए बुलाया गया है ताकि वे समस्त व्यवस्थाएं स्वयं देख लें। बाद में पूरे देश से आम जनता को भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक अयोध्या ले जाएंगे।

इन पदाधिकारियों में कई ऐसे भी हैं जिन्होंने 1990 और 1992 का कार सेवा में भाग लिया है। राम मंदिर के दर्शन से उनके खुशी का ठिकाना नहीं है। वे दो बार इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। पहली बार जब बाबरी मस्जिद का कलंक ढहाया गया औऱ दूसरा जब उसी स्थान पर भव्य एवं दिव्य राम मंदिर बनाया गया।
The Power of Ten: हम क्यों नहीं कर सकते
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026