शहीदे आज़म भगतसिंह जयंती धूम-धाम से मनाई
दिल्ली, सितम्बर 30: रविवार को नरेला के कम्फर्ट ज़ोन में शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आयोजक धीरेन मान जी ने बताया कि गाँव नया बॉस से सैकडों की संख्या में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ हम रैली द्वारा हॉलम्बी कलां, हॉलम्बी खुर्द, मेट्रो विहार, बांकनेर, नरेला मैन मार्किट से होते हुए कम्फर्ट ज़ोन पहुँचे। इस रैली में नरेला विधानसभा के सभी गाँवों के मुखिया, सामाजिक/धार्मिक संगठनों के प्रमुख, महिलाएं एवं युवा मौजूद रहे।
धीरेन मान जी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मेरे साथ मौजूद माता-बहने, बड़े-बुजुर्गों के साथ सुबह 10 बजे हवन किया। हवन के बाद सभी के लिए रागनी का कार्यक्रम भी रखा जिसमें सुप्रसिद्ध रागनी कलाकार सौरभ जी, विकास पाहसौर, पवन बड़वाशनी जी एवं संगीता जांगड़ा जी आए और उन्होने गायकी द्वारा शहीदों को याद किया।
धीरेन मान जी ने सभा को संबोधित करते हुए शहीदे आज़म भगतसिंह जी के बलिदान को याद किया और भरी सभा में यह संकल्प लिया की “आज आप सबको साक्षी मानकर शहीद भगतसिंह जी की प्रतिमा के सामने नरेला विधानसभा क्षेत्र में रोशनी करने का संकल्प लेता हूँ”। क्योंकि नरेला विधानसभा में हमने देखा है कि कई ऐसी जगह है जहां अंधेरा बहुत रहता है, माता-बहनों और बड़े बुजुर्गों को असुविधा होती है इसलिए हमने यह तय किया है कि दीपावली तक पूरी विधानसभा में 5000 लाइटें लगाएंगे आपको बता देता हूँ कि इसका ऑर्डर भी दे दिया है इसलिए आप निश्चिंत रहें अब ज्यादा दिन अंधेरे से नहीं गुजरेंगे।
मैं चाहता हूं कि नरेलावासी किसी भी समय घर से निकलें तो किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस ना हो।
- मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में आगरा पुलिस का बड़ा कदम, 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी ‘सोशल बिहेवियर’ कार्यशाला - November 2, 2026
- जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खान; इसी हफ्ते होगी सुनवाई - November 2, 2026
- आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का तांडव: पीवीसी कारोबारी के घर से 500 ग्राम सोना पार; परिजनों को कमरों में किया बंद - November 2, 2026