naitik vikas snagthan

सेवा के 50 वर्षः आगरा में 10 रुपये के पर्चे पर फिजीशियन, नेत्र, दांत, ENT, होम्योपैथी चिकित्सा, 60 रुपये में फिजियोथेरेपी, देखें वीडियो

HEALTH

बिना सरकारी सहायता के चल रहा सेवा कार्य
लगातार 50 साल से सेवा करना बड़़ी बात है


डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story time

 Agra, Uttar Pradesh, India. सेवा की नगरी आगरा में एक शानदार अस्पताल चल रहा है। यहां 10 रुपये के पर्चे पर फिजीशियन, नेत्र, दांत, नाक-कान-गला का इलाज हो रहा है। होम्योपैथी चिकित्सा भी उपलब्ध है। 60 रुपये में फिजियोथेरेपी की जाती है। इतना ही नहीं, एक रुपये के पर्चे पर आयुर्वेद चिकित्सा की सुविधा है। यह शानदार काम हो रहा है नैतिक विकास संगठन द्वारा संचालित परमार्थ चिकित्सालय, जो मदार गेट, नाला भैरों, बेलनगंज, आगरा में है।

नैतिक विकास संगठन यह चिकित्सालय पिछले 50 साल से चला रहा है। 2 अक्टूबर, 1972 को स्थापना हुई थी। तब से सेवा कार्य सतत रूप से चल रहा है। खास बात यह है कि अस्पताल संचालन के लिए किसी भी प्रकार की सरकारी मदद नहीं ली जाती है। इसके सदस्य 100 रुपये तक की मदद प्रतिमाह देते हैं। सदस्य ही सारा खर्च चलाते हैं।

संगठन के महासचिव राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सदस्य प्रतिमाह मदद करते हैं। हम स्वास्थ्य शिविर भी लगाते हैं, जिसमें पूरी तरह निःशुल्क सुविधा दी जाती है। निर्धनों को निःशुल्क कानूनी सहायता, शीतकाल में वस्त्र वितरण, गरीब कन्याओं का विवाह जैसे प्रकल्प भी चलाए जा रहे हैं। भविष्य में निःशुल्क भोजन, निःशुल्क एक्स-रे प्लांट, अल्पशुल्क पर पैथोलॉजी और डायलसिस सुविधा भी प्रस्तावित है।

संगठन के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सदस्य मिलजुलकर यह चिकित्सालय चला रहे हैं। कोई कमी पड़ती है तो हम आपस में व्यवस्था कर लेते हैं। उन्होंने कहा- कुछ भी हो मैं यहां तीन-चार घंटे अवश्य आता हूँ। कोई छुट्टी नहीं है। सेवा के प्रति उनका उत्साह देखते ही बनता था।

नैतिक विकास संगठन ने सबसे ऊपर सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय शुरू कराया है। सरकार को दो कक्ष निःशुल्क दिए हैं। यहां एक रुपया के पर्चे पर इलाज होता है। दवा का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। यहां की प्रभारी डॉ. शशि प्रकाश गुप्ता हैं। उनके सहायक मनोज बालियान हैं।

डॉ. ज्ञान प्रकाश भी दे चुके हैं सेवा

सर्जन डॉ.ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. गिल. डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल (पूर्व मंत्री) ने भी सेवाएं प्रदान की हैं।

चिकित्सालय में निःशुल्क सेवा देने वाले चिकित्सक

रविवार को महिला चिकित्सक डॉ. पुष्पलता अग्रवाल और नेत्र विशेषज्ञ डॉ एस. कुमार, सोमवार को डॉ. अशोक गोयल  फिजीशियन, मंगलवार को डॉ. दिलशाद अहमद होम्योपैथी, डॉ. विजय तोमर दंत चिकित्साक, बुधवार को डॉ. उपेन्द्रनाथ शुल्का हड्डी रोग विशेषज्ञ,  डॉ. विजय तोमर दंत चिकित्सक, गुरुवार को  डॉ. के. एम. अग्रवाल फिजिशियन, डॉ. एल. के. गुप्ता नाक, कान, गला विशेषज्ञ,  डॉ. अंकित गुप्ता दंत चिकित्सक, शुक्रवार को  डॉ. दिलशाद अहमद होम्योपैथी,  डॉ. विजय तोमर दंत चिकित्सक सेवा देते हैं। इनके अतिरिक्त डॉ. डी. के. श्रीवास्तव आयुर्वेद चिकित्सक (रविवार के अतिरिक्त नित्य प्रति), डॉ. बी. डी. खान फिजियोथेरेपिस्ट (शनिवार के अतिरिक्त नित्य), शाह फैजल नेत्र परीक्षक (शनिवार के अतिरिक्त नित्य प्रति)  सेवा देते हैं।

संगठन पदाधिकारी

संरक्षक मण्डल- डॉ. आर. एस. पारीख,  श्री प्रदीप जैन (PNC), प्रो. बी. के. अग्रवाल, संयोजक मण्डल- नैविस जे. पी. जैन, नैविस रमेश चंद गुप्ता, नैविस लक्ष्मन प्रसाद अग्रवाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष नैविस रामकुमार अग्रवाल (Pioneer Printers, AGRA) उपाध्यक्ष- नैविस दीपेन्द्र अग्रवाल, महासचिव- नैविस राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष-नैविस योगेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव- नैविस धर्म गोपाल मित्तल।

UP Nikay Chunav नगर निगम आगरा के 40 वार्डों में भाजपा के विद्रोही दे रहे कड़ी चुनौती

Dr. Bhanu Pratap Singh