मुंबई: ग्लोबल सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में उन्हें प्रतिष्ठित जेम्स बॉन्ड 007 “अ व्यू टू अ किल” (A View to a Kill) गाला में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित समारोह में शिरकत करने वाली उर्वशी एकमात्र भारतीय हस्ती थीं।
लग्ज़री ब्रांड ‘एबेल रिचर्ड’ (Abel Richard) और ‘मोंटेग्राप्पा’ (Montegrappa) द्वारा आयोजित इस शानदार शाम में दुनिया के चुनिंदा बिजनेस लीडर्स, वैश्विक आइकॉन्स और लग्ज़री कलेक्टर्स ने हिस्सा लिया।
इस भव्य आयोजन में जो बात सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी, वह था उर्वशी रौतेला का हैंडबैग। अभिनेत्री ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का विशेष रूप से तैयार किया गया ‘एबेल रिचर्ड’ हैंडबैग कैरी किया था, जिसने वहां मौजूद सभी की निगाहें अपनी ओर खींच लीं। यह महज एक लग्ज़री एक्सेसरी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उर्वशी के बढ़ते प्रभाव और उनके बेजोड़ स्टारडम की एक झलक पेश कर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, इस इवेंट के बाद उर्वशी रौतेला के ‘एबेल रिचर्ड’ और ‘मोंटेग्राप्पा’ का ग्लोबल चेहरा बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। 200 मिलियन से अधिक सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ, लगातार बढ़ती उनकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता यह सिद्ध करती है कि वे आज भारतीय मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रभावशाली वैश्विक हस्तियों में से एक बन चुकी हैं। वैश्विक आयोजनों में उनकी निरंतर मौजूदगी और फैशन सेंस दुनिया भर के फैंस को लगातार प्रेरित कर रहा है।
-अनिल बेदाग
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की बनाई गई विस्तृत योजना - September 3, 2026
- Agra News: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सजी संस्कृति की भव्य झांकियां - September 3, 2026
- माँ विंध्यवासिनी के दरबार में संगठन विस्तार: देवेंद्र तिवारी ने कुलदीप माइती को सौंपी भारतीय गौ सेवा परिषद के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी - September 3, 2026