मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चियां शामिल हैं. हत्या के बाद शवों को घर के अंदर छिपा दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
मृतकों में मोइन (पति), असमा (पत्नी) और उनके तीन बच्चियां अफ्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) शामिल हैं. आरोपियों ने पति-पत्नी और बच्चों को मारने के बाद बच्चियों की लाशों को बोरी में बांधकर बेड के बॉक्स में छिपा दिया. घर का सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है.
हत्या का खुलासा तब हुआ, जब मोइन का भाई सलीम गुरुवार शाम उनके घर पहुंचा. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पड़ोसियों से पूछताछ के बाद जबरन दरवाजा तोड़ा गया. अंदर मोइन और असमा की लाश जमीन पर पड़ी मिली, जबकि बच्चियों के शव बेड के बॉक्स में रखे गए थे.
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर SSP विपिन ताडा समेत आला अधिकारी पहुंच गए. क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने का प्रयास जारी है. पुलिस घर के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है. किसी को भी घर के आसपास आने नहीं दिया जा रहा है.
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई; 3 बच्चों समेत 8 की मौत, कई घायल - March 27, 2026
- गोरखपुर: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; शक्ति स्वरूपा बेटियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं - March 27, 2026
- सफलता की चमक के पीछे का ‘अनदेखा’ सच: एल.सी. सिंह की पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का मुंबई में भव्य विमोचन - March 27, 2026