दक्षिणी मैक्सिको में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक दुखद बस दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट में हादसे में जान गंवाने वालों की लोगों की संख्या 41 के करीब है। इस सड़क हादसे में कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
हादसे की जानकारी देते हुए ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा, ‘हम आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को मौके पर भेज रहे हैं। आपातकालीन सर्विस प्रदान कर दी गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।’
बस ऑपरेटर टूर्स अकोस्टा ने बताया कि घटना के समय वाहन में लगभग 44 यात्री सवार थे। वहीं, कंपनी ने फेसबुक पोस्ट में घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बस गति सीमा के भीतर चल रही थी और वे दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
हादसे को लेकर ताबास्को राज्य की सरकार ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ताबास्को के सरकारी सचिव रामिरो लोपेज़ ने कहा कि अधिकारी पीड़ितों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
साभार सहित
- यूजीसी एक्ट पर संग्राम: करणी सेना अध्यक्ष ने आगरा डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, डॉ. राज शेखावत ने एक्ट को बताया असंवैधानिक - February 17, 2026
- Agra News: डौकी के रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में अग्नि तांडव, शॉर्ट सर्किट से लाखों का वारदाना खाक - February 17, 2026
- Agra News: चंबल पुल के पास ‘रोड होल्ड-अप’, शादी से लौट रहे दो युवकों को बदमाशों ने घेरा; मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी - February 17, 2026