पाकिस्तान के पेशावर में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर ने जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद में जमा हुई भीड़ को निशाना बनाया। इस घटना में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की भी खबर है। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को अपनी मोटरसाइकिलों और कार पर लादकर अस्पताल पहुंचाया है।
जियो न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस और दूसरे सुरक्षाबलों ने धमाके वाले इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस को शक है कि इस घमाके को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर के सहयोगी आसपास मौजूद हो सकते हैं। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों की तादाद और ज्यादा बढ़ सकती है।
-एजेंसियां
- ताज महोत्सव 2026: ‘ग्रीन आगरा’ के दावों की खुली पोल, टीटीजेड में नियम ताक पर; जहर उगल रहे प्रतिबंधित जनरेटर - February 17, 2026
- यूजीसी एक्ट पर संग्राम: करणी सेना अध्यक्ष ने आगरा डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, डॉ. राज शेखावत ने एक्ट को बताया असंवैधानिक - February 17, 2026
- Agra News: डौकी के रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में अग्नि तांडव, शॉर्ट सर्किट से लाखों का वारदाना खाक - February 17, 2026