केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय मजदूर संघ को दिया आश्वासन
Live story time
New Delhi, Capital of India. दिल्ली देश के सबसे बड़े संचार सेवा निगम भारतीय संचार निगम और महानगर संचार निगम के सेवानिवृत्त कर्मी तथा अधिकारियों को प्रलंबित पेन्शन के विषय पर चर्चा हेतु एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में उनके कार्यालय में भेंट की। ज्ञाप सौंपा। विस्तार से चर्चा करने के बाद मंत्री ने कहा- “आपको जो अपेक्षित है, उसी हिसाब से निर्णय होगा। है। इसके बाद बीएसएनएल और एमटीएनएल के सभी सेवानिवृत्त कर्मीयों की पेंशन में वृद्धि होना तय है। ये जानकारी भारतीय दूरसंचार पेंशनर्स संघ के महासचिव हरी सोवनी ने दी ।
श्री सोवनी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बीएसएनएल और एमटीएनएल के निवृत्त कर्मियों का भारतीय दूरसंचार पेंशनर्स संघ है। इसकी स्थापना 2020 में हुई। देशभर में दूरसंचार विभाग के साढ़े तीन लाख से जादा पेन्शनर्स है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों जैसी पेन्शन दूरसंचार विभाग के पेन्शनर्स को मिले, ये हमारी प्रमुख मांग है। संगठन ने अक्टूबर 2020 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने ये मांग रखी थी। तब से इस मांग पर आगे कारवाई हो, इसका प्रयास चल रहा है।
सोवनी ने कहा कि दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को जनवरी 2022 में प्रत्यक्ष मिलकर उनके सामने ये मांग रखी। उसके बाद दूरसंचार विभाग में इस विषय को लेकर चहलपहल शुरू हो गयी। 17 अक्टूबर 2022 को दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर देशभर के दूरसंचार के सभी पेन्शनर्स के संगठनों की एक बैठक दूरसंचार विभाग में बुलाई गयी थी। इस बैठक में भी भारतीय दूरसंचार पेंशनर्स संघ कि तरफ से हम पेन्शन के बिंदु पर अड़े रहे। 8 फरवरी 2023 को मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ फिर एक बैठक हुई। इस बैठक में खुलकर पहली बार मंत्री ने केंद्र सरकार के पेन्शनर्स जैसी ही दूरसंचार निगम के निवृत्त कर्मियोंको पेन्शन मिलेगी, ऐसा आश्वस्त किया है। मंत्री ने कहा कि पेन्शन और विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन के मुद्दे को डिलिंक्ड किया गया है, बस आदेश होना बाकी है।
सोवनी के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय सचिव गिरीश आचार्य, एमटीएनएल मजदूर संघ के महासचिव धर्मराज सिंह, भारतीय टेलिकॉम एम्प्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष व्ही व्ही सत्यनारायण और महासचिव आर सी पांडे शामिल थे। मंत्री वैष्णव के साथ अधिकारी भी उपस्थित थे।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश नेता डीसी शर्मा ने कहना है कि बीएसएनएल कर्मचारियों को पेंशन में 1 जनवरी, 2017 से बढ़ोत्तरी होनी थी लेकिन आज तक नहीं हुई। इस दिशा में गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है।
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026
- ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026
- 1. ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026