दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान और यूपी एसटीएफ के सहयोग से अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान और यूपी एसटीएफ के सहयोग से झारखंड, राजस्थान और यूपी में एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। ये भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। इस दौरान पुलिस और एसटीएफ की टीम की टीम ने छापेमारी कर राजस्थान के भिवाड़ी से छह और झारखंड-यूपी से आठ यानी कुल 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध अलग-अलग राज्यों से थे, जिसका मुखिया झारखंड का डॉक्टर इश्तियाक था। फिलहाल अलग-अलग जगहों पर छापामारी चल रही है। अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि बरामद किए गए हैं। अब तक कुल 17 स्थानों पर छापामारी की गई है।
साभार सहित
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026