उत्तर प्रदेश शासन गुरुवार देर रात लगभग 14 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें नौ जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। रात में जारी हुए सरकारी आदेश में हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वह श्रीमती पूनम का स्थान लेंगे, जिन्हें एसपी पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। मीट माफिया के विरुद्ध अभियान चला रहे मुरादाबाद के SSP बबलू कुमार को वेटिंग में रखा गया है।
देर रात जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक आईपीएस अफसर कौस्तुभ को संतकबीर नगर से हटाकर महाराजगंज पुलिस कप्तान बनाया गया है जबकि गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार को संतकबीर नगर का एसपी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सचिंद्र पटेल को कुशीनगर के एसपी पद से हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अब कुशीनगर में धवल जायसवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है। बता दें प्रदेश की योगी सरकार ने तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर और नियुक्तियों को लागू कर दिया है।
-एजेंसियां
- आगरा में झकझोर देने वाली घटना: 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से क्षेत्र में शोक की लहर - July 24, 2026
- Agra News: होटल में पति-पत्नी के हाई-वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल, स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - July 24, 2026
- बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का आगरा दौरा: कहा – यूपी टी-20 लीग से संवर रहा युवा खिलाड़ियों का भविष्य, नीट विवाद पर सरकार को घेरा - July 24, 2026