Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। बल्देव के मडोरा बिजली घर से जुडे 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। विभाग आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहा है। शुक्रवार की रात को मडोरा में चोर 33 केवी की विद्युत लाइन से करीब 500 मीटर के बीच में तार काट कर चोरी कर ले गये। इसके बाद से भी बिजली घर से जुडे करीब 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप पडी हुई है।
ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन के तारों की चोरी बेहद संगीन अपराध में आते हैं
जो लाइन काटी गई है वह गोकुल से मडोरा के लिए जा रही थी। इसी क्षेत्र में बरोली पर दो महीने पहले चोर बिजली के तार काट ले गय थे, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाही नहीं की है। एसई देहात विनोद गंगवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन के तारों की चोरी बेहद संगीन अपराध में आते हैं। उसी के मुताबिक पुलिस का इसे गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए हमारे कर्मचारी रात में पैट्रोलिंग करेंगे, पुलिस को भी गस्त बढानी चाहिए। बल्देव के अलावा, नौहझील, फरह और हाइवे के आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं समाने आ रही हैं।
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026
- रफ्तार का रोमांच: 20 फरवरी से शुरू होगी ‘आगरा–झांसी–आगरा’ टीएसडी रैली, 77 वाहन दिखाएंगे दमखम - February 16, 2026
- आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्रों ने ADRDE में सीखी रक्षा तकनीक, पैराशूट निर्माण और BMP प्रणाली को करीब से जाना - February 16, 2026