आगरा। शतरंज और कैरम की बिसात पर दिमागी दांव चले तो दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी फुर्ती और दमखम दिखाया। वहीं महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से विभिन्न सज्जा प्रतियोगिताओं में हुनर का प्रदर्शन किया। मौका था श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) आगरा के वार्षिकोत्सव-2026 के अंतर्गत रविवार को सोंठ की मंडी स्थित श्री अक्रूर वाटिका में आयोजित खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं का।
श्री वार्ष्णेय सभा की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में शतरंज, कैरम और महिला, पुरुष एवं बच्चों की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। पांच से नौ वर्ष तथा 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
वहीं श्री वार्ष्णेय महिला मंडल की ओर से दोपहर दो बजे से सात रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें डेनिम बैग निर्माण, सलाद सज्जा, धन पोटली सज्जा, उपहार पेपर सज्जा, लिफाफा सज्जा, मोमबत्ती सज्जा और आभूषण सज्जा शामिल रहीं। महिलाओं ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और सृजनात्मकता का परिचय दिया। दोनों आयोजनों में प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
यह रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता
विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैरम के जूनियर वर्ग में कविराज, तीर्थराज और हार्दिक, महिला वर्ग में सोनिया, गुंजन और रुचि तथा सीनियर वर्ग में मानवी, ओजस्वी और महक विजेता रहे। दौड़ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कविराज, तीर्थराज और हार्दिक, सीनियर वर्ग में तनिष्क, मानवी और पलक तथा महिला वर्ग में अमीषा, सुरभि और रुचि ने बाजी मारी। शतरंज के सीनियर वर्ग में विदित और सूरज तथा जूनियर वर्ग में कविराज और तीर्थराज विजेता रहे। वहीं, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ओजस्वी, कविराज और महक तथा महिला वर्ग में अनुपमा और अर्चना विजेता रहीं।
15 नवंबर को वार्षिकोत्सव में सम्मानित होंगे विजेता
श्री वार्ष्णेय सभा के अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को 15 नवंबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 में सम्मानित किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर कोषाध्यक्ष राकेश बाबू गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रह्लाद चन्द्र गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, सह मंत्री भानु प्रकाश वार्ष्णेय, ऑडिटर अनिल गुप्ता, कोठारी पंकज गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, दीपक कुमार वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, मनोज कुमार गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, कुलदीप वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी कृष्ण मोहन गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक संजीव बाबू गुप्ता, सहसंयोजक विनय कुमार, पंकज वार्ष्णेय, राजकुमार, सुमित वार्ष्णेय, इंजी. विनय कुमार वार्ष्णेय, श्री वार्ष्णेय महिला मंडल की अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, मंत्री अंजली गुप्ता, उपाध्यक्ष रजनी, प्रचार मंत्री नीतू गुप्ता, माधुरी, प्रतीक्षा, रचना, सोनिया, खुशबू वार्ष्णेय, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026