आगरा। श्राद्ध पक्ष की पावन बेला में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा की ओर से पितरों को समर्पित करते हुए श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों से ओतप्रोत सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री राम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान में किया गया। पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रेरणादाई भाव से तर्पण-अर्पण किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रीराम और हनुमानजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने संगीतमय शैली में सुंदरकांड का पाठ एवं भजनों का गायन किया। उनकी मधुर प्रस्तुति में सुंदरकांड की चौपाइयां और भजनों की स्वर लहरियां ऐसी गूंजीं कि उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कार्यक्रम में “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दी”, “राम नाम के हीरे-मोती मैं बिखराऊं गली-गली”, “देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ” और “एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
सुंदरकांड की प्रत्येक चौपाई के साथ श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति का संचार होता रहा। पितरों को समर्पित किए गए इस आयोजन में सभी ने अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि श्राद्ध पक्ष अपने पितरों को स्मरण करने, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके दिए संस्कारों को आगे बढ़ाने का अवसर है। तर्पण और अर्पण की भावना के साथ किया गया सुंदरकांड पाठ सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है। संरक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन और हनुमानजी की भक्ति से हमें सेवा, समर्पण और कर्तव्य का संदेश मिलता है।
कार्यक्रम में श्री रामलीला महोत्सव में राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, रानी कौशल्या नीता सिंघल एवं राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल एवं रानी सुनैना लता गोयल का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश भारत की सबसे प्रसिद्ध रामलीला और जनकपुरी महोत्सव हमारे सिर्फ आगरा के लिए ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इस गौरवशाली आयोजन में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले स्वरूपों का सम्मान करना हम सभी के सम्माननीय है।
कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल एवं श्रीनाथ गुप्ता का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल एवं राधा अग्रवाल (ख़राली परिवार) रहे।
इस अवसर पर महंत गोपी गुरु, गतिविधि संयोजक पर्यावरण विकास एवं सपना गोयल, गतिविधि संयोजक संस्कार गौरव एवं संचित बिंदल, गतिविधि संयोजक संस्कार ज्योति मोहन एवं पारुल जिंदल, शाखा सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, राज अग्रवाल, मुकुल बंसल, अमित पाराशर, बृजमोहन रेपुरिया, गौरव बिंदल, संजीव अग्रवाल, विमल नयन, आशीष गुप्ता, अभिषेक गोयल, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026