वर्धा में हुए एक भीषण कार हादसे में बीजेपी विधायक के बेटे समेत सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. ये सभी मेडिकल के छात्र थे. हादसे में मारे गए सभी छात्र सवांगी के दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे.
परीक्षा के बाद वे देवली से वर्धा आ रहे थे और तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ कार ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था और इसी कारण कार सेलसुरा के पास पुल से नीचे गिर गयी.
वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि यह हादसा बीती रात 11 बजकर 30 मिनट के क़रीब हुआ. इस हादसे में सात लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी.
मरने वालों में बीजेपी विधायक विजय रहांगदाले का बेटा आविष्कार रहांगदाले भी शामिल है. हादसे पर दुख जताते हुए पीएमओ ने भी ट्वीट किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है-
महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास हुए हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं- पीएम
हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हज़ार रुपये देने की घोषणा भी की गयी है.
– एजेंसियां
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026