आगरा। नरी सेमरी मंदिर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद सहित देश-विदेश में बसे असंख्य परिवारों की कुलदेवी और आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। विवाह, संतान जन्म, गृह प्रवेश और अन्य शुभ अवसरों पर भक्त मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की इसी भावना को ध्यान में रखते हुए बब्बू भैया इंद्रपुरी दरबार की प्रेरणा से बरफी देवी चैरिटेबल सोसायटी ने मां नरी सेमरी की बड़ी धर्मशाला में अन्नपूर्णा भोजनालय का निर्माण कराया है।
भोजनालय अब श्रद्धालुओं के लिए भोजन, प्रसाद और आत्मीय सेवा का केंद्र बन रहा है। यहां प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल मां को भोजन थाली का भोग अर्पित किया जाता है। दोपहर में स्नैक्स सेवा, सायंकाल दूध सेवा और मंगला आरती के समय आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय की व्यवस्था है।
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भोजनालय में भगवान श्री गणेश के चित्र के साथ मां के 51 शक्तिपीठों के भव्य चित्र स्थापित किए गए। इन चित्रों में शक्तिपीठों के स्थान और उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं का भी उल्लेख है। इससे श्रद्धालुओं को मां नरी सेमरी के दर्शन के साथ ही 51 शक्तिपीठों के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हो रहा है।
इस व्यवस्था को साकार करने में श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। उन्होंने भोजनालय की सेवा व्यवस्था शुरू कराने में हलवाई और कारीगरों की व्यवस्था सहित महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मां नरी सेमरी देवी क्षेत्र विकास समिति द्वारा निर्मित विशाल धर्मशाला इस सेवा कार्य का आधार बनी है। समिति के रविकांत गर्ग, मूलचंद गर्ग, विजय कुमार अग्रवाल, प्रवीण कुमार, रवि कुमार, नरेश चंद्र, राजकुमार और गोविंद जी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मां के दर्शन के लिए आने पर बड़ी धर्मशाला में अवश्य पधारें और अन्नपूर्णा भोजनालय की सेवा का लाभ लें।
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026