आगरा। भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा द्वारा 30 नवंबर को आयोजित होने वाले 12 कन्याओं के सर्वजातीय सरल सामूहिक विवाह समारोह की पूर्व संध्या पर रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित हैवेल्स गार्डन में मेहंदी एवं संगीत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 12 बेटियों के हाथों में मेहंदी रचाकर और मंगल गीत गाकर विवाह की खुशियों को उत्सव के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर शालिनी जैन, रीता मित्तल, मेघा गोयल, सूची अग्रवाल, सोनम वर्मा, पूनम जैन, निधि मित्तल, संदीप माहेश्वरी, रेनू गोयल, शिल्पी गोयल, स्वाति अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, पूनम बंसल आदि ने सभी बेटियों के हाथों में मेहंदी सजाई। महिलाओं ने पारंपरिक शगुन के गीत गाकर बेटियों को शुभाशीष दिया। गीत-संगीत और मेहंदी की रस्मों के बीच पूरा वातावरण मांगलिक उल्लास और पारिवारिक आत्मीयता से सराबोर हो गया।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा द्वारा 30 नवंबर को सुबह 10 बजे फतेहाबाद रोड स्थित द ग्रैंड मार्किस में 12 कन्याओं का सर्वजातीय सरल सामूहिक विवाह कराया जाएगा। संस्था का उद्देश्य दहेजमुक्त विवाह को प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराकर समाज में सामाजिक समरसता एवं सेवा का संदेश देना है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं कार्यक्रम अध्यक्ष एवं संरक्षक नैम कुमार जैन, कार्यक्रम समन्वयक धर्म गोपाल मित्तल, सह समन्वयक विनय गोयल एवं दिनेश सिंघल, शाखा अध्यक्ष आशीष बंसल, सचिव गौरव मित्तल, कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, व्यवस्था प्रमुख डब्बू अग्रवाल, मनोज वर्मा, निशित अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, गौरव गर्ग, मिथुन गर्ग, राजू शर्मा, अखिल अग्रवाल, संजय बंसल, मुकुल अग्रवाल, विष्णु गोयल, अंकित खंडेलवाल आदि ने संभाली।
- आगरा नगर निगम कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, देवेंद्र विराट अध्यक्ष व राजकुमार विद्यार्थी संस्थापक - November 29, 2026
- भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा के मेहंदी-संगीत समारोह में 12 बेटियों के हाथों में सजी मेहंदी, 30 नवंबर को होगा विवाह - November 29, 2026
- क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में की मुलाकात - November 29, 2026