आगरा: ताजनगरी के कमला नगर क्षेत्र में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में पीएनसी परिवार (PNC Family) के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय ‘श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ’ का मंगलवार को भव्य घटयात्रा और श्रीजी की रथयात्रा के साथ श्रद्धा व उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ।
डी-ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य विशेष संकल्प देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें असीम ईश्वरीय शक्ति, ऊर्जा एवं विवेक प्रदान करने की मंगलकामना करना है। देश में यह पहला अवसर है जब किसी प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार का विशेष धार्मिक महाअनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है।
पूज्य मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज, मुनि श्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुप्रभात सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन एवं आकाश जैन शास्त्री के निर्देशन में आयोजित इस नौ दिवसीय महाअनुष्ठान में हजारों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
इस धार्मिक आयोजन का विशेष संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें ईश्वरीय शक्ति, असीम ऊर्जा, सामर्थ्य एवं विवेक प्रदान करने की मंगलकामना करना है। देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार का विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है।
भगवान महावीर स्वामी के श्रीचरणों में प्रार्थना की जा रही है कि प्रधानमंत्री जी को राष्ट्र एवं देशवासियों की सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्राप्त होती रहे। साथ ही विपक्षी दलों की सद्बुद्धि, देश में हिंसा एवं वैमनस्य की समाप्ति और भारत सहित संपूर्ण विश्व में शांति, प्रेम, अहिंसा एवं सद्भाव की स्थापना की मंगलकामना भी की जा रही है।
प्रातःकाल मंदिर परिसर से चार बैंडों की धार्मिक धुनों, भक्ति संगीत, आकर्षक बग्घी, सजे-धजे घोड़ों एवं ऊंटों के साथ भव्य घटयात्रा प्रारंभ हुई। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा में पीएनसी परिवार के मुखिया प्रदीप कुमार जैन अपने परिवार के साथ भव्य रथ पर सवार थे, वहीं दूसरे रथ पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन अपने परिवार के साथ रहे। तीसरे रथ पर चक्रेश जैन अपने परिवार सहित तथा चौथे रथ पर योगेश कुमार जैन अपने परिवार के साथ सवार थे।
परिवार की बुआ एवं अन्य रिश्तेदारों के लिए भी अलग-अलग रथों की व्यवस्था की गई थी। वहीं भगवान श्रीजी को लेकर युवराज सक्षम जैन रथ पर चल रहे थे। यात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
घटयात्रा श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डी-ब्लॉक से प्रारंभ होकर कमला नगर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण एवं मंडप उद्घाटन का मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधान के निर्विघ्न एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना के साथ श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक क्रियाएं कराई गईं।
इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन का कुशल संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि संसार के जीव अनंत काल से अशुद्धता का अनुभव करते आ रहे हैं, लेकिन शुद्धता प्राप्त करने का मार्ग नहीं समझ पाते। परिणामों की विशुद्धि ही आत्मशुद्धि का मार्ग है। सिद्ध भगवान की आराधना हमें अपने जीवन को शुद्ध बनाने और आध्यात्मिक उन्नति की प्रेरणा देती है। उन्होंने सांसद नवीन जैन एवं पीएनसी परिवार की धार्मिक आस्था और जिनधर्म के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पद और प्रतिष्ठा के साथ धर्म के प्रति अनुराग व्यक्ति को विशेष सम्मान दिलाता है। मुनिश्री के प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, प्रेम, संयम और करुणा के सिद्धांत संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें असीम ईश्वरीय शक्ति, ऊर्जा, सामर्थ्य एवं विवेक प्राप्त हो, यही इस नौ दिवसीय महाअनुष्ठान का हमारा विशेष संकल्प है। प्रधानमंत्री जी निरंतर देशवासियों की सेवा और राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करते रहें, इसके लिए भगवान महावीर स्वामी के चरणों में यह मंगलकामना की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा यह धार्मिक आयोजन केवल एक परिवार या समाज तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र और विश्व में शांति, सद्भाव, भाईचारे एवं खुशहाली की भावना को समर्पित है। हमारी प्रार्थना है कि देश से हिंसा, वैमनस्य और अशांति समाप्त हो तथा भारत निरंतर सुख, समृद्धि और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
पीएनसी परिवार के मुखिया प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन वर्ष में एक बार ही होता है। इस आयोजन का होना उनके और उनके पूरे परिवार के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ा सौभाग्य यह है कि पूज्य मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज का परम सान्निध्य उन्हें, उनके परिवार और सभी भक्तजनों को प्राप्त हुआ है।
चक्रेश जैन ने बताया कि आयोजन स्थल पर प्रतिदिन धार्मिक पूजन, अर्घ्य समर्पण, गुरु भक्ति एवं मंगल प्रवचन के साथ विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण कर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि 17 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस विधान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर धर्मलाभ एवं पुण्यार्जन करेंगे।
वहीं योगेश जैन ने कहा कि यह आयोजन उनके और उनके परिवार के लिए अत्यंत आनंददायक है। दिन में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जबकि शाम को श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे सभी भक्तजन धर्म और संस्कृति से जुड़कर आनंद की अनुभूति कर सकें।
इस अवसर पर अभिनंदन जैन, अनिरुद्ध जैन, हर्षवर्धन जैन, अनुज जैन, वैभव जैन व सक्षम जैन, दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राहुल जैन वी शुभम जैन, दिगंबर जैन शिक्षा समिति के महामंत्री जितेंद्र जैन, विमल जैन मारसंस, राजीव जैन, आनंद जैन, कार्तिकेय जैन, मीना जैन, रेनू जैन, आशिता जैन, माधवी जैन, ईशू जैन, निधि जैन, पलक जैन, सलोनी जैन, मिताक्षरा जैन, आयुषी जैन, प्रियंका जैन सहित समस्त पीएनसी परिवार एवं जैन समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए महाअनुष्ठान, सांसद नवीन जैन और पीएनसी परिवार के नेतृत्व में कमला नगर में अष्टानिका महापर्व का अलौकिक आगाज - November 17, 2026
- आगरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: नलकूप कनेक्शन के इंतजार में सिंचाई के अभाव में सूखने लगी किसान की फसल - November 17, 2026
- आठवें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन रहा बेहद खास: 15 देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग और ज्ञानप्रकाश की मास्टर क्लास बनी आकर्षण का केंद्र - November 17, 2026