मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी काम करने की तेज रफ्तार और अनुशासित कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में पांचवीं बार पहुंचे अक्षय ने फिल्म निर्माण की लंबी शूटिंग अवधि पर सवाल उठाते हुए इंडस्ट्री में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। इस एपिसोड में उनके साथ अभिनेता रवि किशन भी नजर आए।
क्रिस्टोफर नोलन और टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन और अभिनेता टॉम क्रूज का हवाला देते हुए पूछा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े फिल्मकार कम दिनों में फिल्में पूरी कर सकते हैं, तो बॉलीवुड में लंबे शूटिंग शेड्यूल का चलन क्यों है। उन्होंने कहा, “मैं मिस्टर नोलन का एक इंटरव्यू पढ़ रहा था। उनकी सभी फिल्मों की शूटिंग 90 दिनों से ज्यादा नहीं चली। वहीं, टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ जैसी बड़े स्तर की एक्शन फिल्म महज 55 दिनों में बनकर तैयार हुई थी।”
आठ घंटे की शिफ्ट और अनुशासित जीवनशैली
अपनी आठ घंटे की कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वे इन निर्धारित घंटों में पूरी ऊर्जा और फोकस के साथ काम करते हैं। उनके अनुसार, उन्होंने काम, नींद, परिवार और फिटनेस के बीच समय का स्पष्ट विभाजन किया हुआ है। अक्षय का मानना है कि फिल्म की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता किए बिना भी कम समय में शूटिंग पूरी की जा सकती है।
रवि किशन ने सराही रफ्तार
शो में मौजूद अभिनेता रवि किशन ने भी अक्षय कुमार की कार्यशैली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय की गति, समय की पाबंदी और समर्पण से फिल्म निर्माताओं का बजट और पैसा दोनों बचते हैं।
-अनिल बेदाग
- जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की फिल्म ‘प्यादे’ का ट्रेलर लॉन्च, दिखी किरदारों के मिजाज की झलक - November 29, 2026
- ‘जब हॉलीवुड में 55 दिन में बनती है फिल्म, तो बॉलीवुड को क्यों चाहिए लंबा शेड्यूल?’: अक्षय कुमार ने छेड़ी नई बहस - November 29, 2026
- 15 साल बाद पर्दे पर फिर लौटी शाहरुख-करीना की ब्लॉकबस्टर जोड़ी: ‘किंग’ के नए गाने में दिखा जबरदस्त स्वैग - November 29, 2026