आगरा। चूड़ियों की खनक, डांडिया की थाप, सोलह शृंगार की छटा और सुहाग के पर्व करवा चौथ का उल्लास… कुछ ऐसा ही मनमोहक नजारा देखने को मिला श्री हरि बोल सेवा समिति द्वारा आयोजित करवा चौथ एवं डांडिया उत्सव में। प्रतापपुर चौराहा स्थित द रमाना ग्रांड में आयोजित समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और आकर्षक शृंगार के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पराग जैन , राजेश गोयल जी एवं आदित्य राज शर्मा, ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उत्सव की रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।
सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और पारंपरिक अंदाज से सभी का मन मोह लिया। करवा चौथ से जुड़ी परंपराओं और उत्सवी उमंग के बीच महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डांडिया की लय पर थिरकते कदमों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। कहीं चूड़ियों की खनक सुनाई दी तो कहीं लोकगीतों और सुरीली धुनों पर महिलाएं झूमती नजर आईं।
‘चांद छुपा बादल में’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘बोले चूड़ियां’ और ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’ जैसे गीतों की उत्सवी धुनों ने करवा चौथ के उल्लास और डांडिया की मस्ती को जीवंत कर दिया। हंसी-ठिठोली, आपसी मेल-मिलाप और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के बीच समारोह यादगार बन गया।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक भोलेनाथ अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग, योगेश गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा सिंघल, सपना अग्रवाल, प्रियंका वर्मा, नूपुर सिंघल, शिवानी, अनीता अग्रवाल, सोनम, सीमा, पूजा जैन, निर्मल, नीतू जैन, आदि उपस्थित रहीं।
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामला: सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, सीढ़ियों से उतरते नजर आए शिवा और श्रद्धा दुबे - October 25, 2026
- MMS वायरल मामले में सस्पेंड इंस्पेक्टर ने महिला पुलिसकर्मी संग रचाई शादी, दोनों ने जारी किया वीडियो - October 25, 2026
- सुधीर चौधरी बोले, जिंदगी में जितने मौके मिले, उनके पीछे ब्रह्माकुमारीज़ की ताकत; ‘राष्ट्र चेतना पुरस्कार’ से सम्मानित - October 25, 2026