उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट (दौड़) के दौरान दो सनसनीखेज और बेहद दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी (PAC) परिसर में बीते 24 घंटे के भीतर पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की दौड़ के दौरान दो अलग-अलग युवाओं की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों ही अभ्यर्थी दौड़ लगाते समय अचानक अचेत होकर नीचे गिर पड़े थे। एक घटना सोमवार सुबह की है, जबकि दूसरी घटना मंगलवार सुबह सामने आई, जिससे पुलिस-प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में आगामी 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक यूपी पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पूर्माफी निवासी 23 वर्षीय विवेक कुमार अपना फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे थे। दौड़ के दौरान विवेक अचानक ट्रैक पर अचेत होकर नीचे गिर पड़े।
तुरंत हरकत में आए अधिकारियों और कर्मियों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार की सुबह मथुरा जिले के महाबन थाना क्षेत्र के गांव कारब निवासी 27 वर्षीय अतुल कुमार भी इसी तरह दौड़ के दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गए थे। अतुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें फौरन दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
लगातार दो दिनों में हुई इन दो युवकों की मौत से प्रशासनिक हलकों में शोक और चिंता की लहर दौड़ गई है, वहीं मृत युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और भर्ती बोर्ड के अधिकारी इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
डीसीपी मुख्यालय बलवंत सिंह ने बताया कि रविवार को दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी अतुल पुत्र सुनील निवासी मथुरा की तबियत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में अतुल को जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अतुल की मौत हो गई।
वहीं मंगलवार की सुबह दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी विवेक पुत्र बालेंद्र निवासी शामली की तबियत बिगड़ गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान विवेक की भी मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मौत हो गई। दोनों अभ्यर्थियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
- आकाश आनंद की बसपा में वापसी पर मायावती की सफाई: बोलीं- शादी के बाद अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में खराब हुई थी छवि, अब संन्यास के बाद नहीं पड़ेगी निकालने की जरूरत - October 6, 2026
- कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है…समर्थक की बात सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह - October 6, 2026
- कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है…समर्थक की बात सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह - October 6, 2026