आगरा के भावना क्लार्क्स इन में केक मिक्सिंग सेरेमनी: ड्राई फ्रूट्स, नट्स और कैंडिड फ्रूट्स के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आगाज

PRESS RELEASE

आगरा। ताजनगरी आगरा में आगामी क्रिसमस पर्व के स्वागत और उत्सवी तैयारियों की शुरुआत के तहत मंगलवार को होटल भावना क्लार्क्स इन में पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। उमंग, उल्लास और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुए इस विशेष समारोह में होटल प्रबंधन, कुशल शेफ टीम और विभिन्न विभागों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पारंपरिक विधि और अंदाज में विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स, नट्स, कैंडिड फ्रूट्स तथा अन्य विशेष सुगंधित सामग्रियों का मिश्रण तैयार कर क्रिसमस केक बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया।

‘सौहार्द, खुशियों और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है परंपरा’

समारोह के दौरान भावना ग्रुप के प्रबंध निदेशक (MD) भगत सिंह बघेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केक मिक्सिंग सेरेमनी केवल एक पारंपरिक रस्म भर नहीं है, बल्कि यह आपसी सौहार्द, खुशियों और सामूहिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उत्सवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और टीम के बीच सकारात्मक ऊर्जा व अपनत्व का संचार करने का सशक्त माध्यम हैं।

​’अतिथियों को यादगार अनुभव देना होटल की प्राथमिकता’

​वहीं, होटल भावना क्लार्क्स इन के महाप्रबंधक (GM) रविंद्र सिंह इंदौलिया ने कहा कि मेहमानों को उत्कृष्ट आतिथ्य सेवाओं के साथ-साथ पर्व-त्योहारों का यादगार व आनंददायक अनुभव प्रदान करना होटल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित यह केक मिक्सिंग सेरेमनी क्रिसमस के उल्लास, उमंग और उत्सवी माहौल का एक बेहद खूबसूरत आगाज है।

होटल टीम के उत्साह से सराबोर रहा माहौल, ये रहे मौजूद

​केक मिक्सिंग सेरेमनी के दौरान होटल की पूरी टीम ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस पारंपरिक आयोजन में हिस्सा लिया। सामूहिक रूप से सामग्री मिलाने और खुशियां बांटने के बीच पूरे परिसर में उत्सव की रौनक नजर आई। इस अवसर पर शेफ अजीत, कुलदीप कुमार, अभय पाल सिंह, गौरव जैन, आदिल खान, राम नारायण और ओमवीर सिंह सहित होटल के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh