मुंबई (अनिल बेदाग): जेन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड बुधवार, 24 सितंबर, 2025 को अपने इक्विटी शेयरों के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बोली खोलेगी। इस कुल निर्गम का आकार 1,250 करोड़ रुपये है, जिसमें 500 करोड़ रुपये का नया निर्गम (फ्रेश इश्यू) और 750 करोड़ रुपये का बिक्री प्रस्ताव शामिल है।
विक्रय प्रस्ताव में प्रमोटर शेयरधारक कमलेश जैन द्वारा 715 करोड़ रुपये और मयंक पारेख द्वारा 35 करोड़ रुपये तक के शेयर शामिल हैं। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹220 से ₹232 प्रति शेयर (अंकित मूल्य ₹2) तय किया गया है।
एंकर निवेशक बोली की तारीख 23 सितंबर, 2025 है और आम जनता के लिए बोली 26 सितंबर, 2025 को बंद होगी। निवेशक कम से कम 64 शेयर और उसके गुणकों में आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग कुछ बकाया ऋणों के पूर्व-भुगतान (लगभग ₹375 करोड़) और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
इक्विटी शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। इस निर्गम के लिए डीएएम कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और पीएल कैपिटल मार्केट्स बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026