लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवती पर कार चढ़ाने और उसे कुचलने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गोमतीनगर क्षेत्र के मशहूर जनेश्वर मिश्र पार्क के पास की बताई जा रही है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवती कार के बोनट पर टंगी हुई है और इसके बावजूद कार चालक बेखौफ होकर गाड़ी दौड़ा रहा है। इस दौरान आरोपी ने युवती को कार से कुचलने का प्रयास भी किया, जो वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
मामले की शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी और युवती आपस में एक-दूसरे से परिचित बताए जा रहे हैं। फिलहाल, इस गंभीर मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है और आरोपी शाहनवाज की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026