मुंबई: भगवान श्री राम के किरदार को अपने अभिनय से अमर कर देने वाले लोकप्रिय अभिनेता अरुण गोविल का नाम आज भी भारतीय दर्शकों की कई पीढ़ियों के दिलों में गहरी श्रद्धा और सम्मान के साथ बसा हुआ है। अब यही लीजेंड्री चेहरा बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल नए, लेकिन उतने ही गरिमामयी और महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाला है।
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और भव्य फिल्म ‘रामायणम्’ से अरुण गोविल का एक नया और शानदार पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें वह अयोध्या के प्रतापी राजा और भगवान राम के पिता यानी राजा दशरथ के शाही और राजसी अवतार में दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए बहुत ही सुंदर बात लिखी है कि एक दौर में जिस अभिनेता ने पूरी एक पीढ़ी के लिए श्री राम के किरदार को अपनी कला से जीवंत कर दिया था, अब वही रामायण की इस अद्भुत दुनिया में अयोध्या के महाराजा के रूप में एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं।
सामने आए इस पोस्टर में उनका शाही लुक और उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व सीधे तौर पर राजा दशरथ के उस दमदार किरदार की झलक दे रहा है, जिसके लिए यह महागाथा जानी जाती है। अरुण गोविल के लिए यह सिनेमाई सफर अपने आप में बेहद खास और भावुक करने वाला है, क्योंकि वह अब उसी ‘राम’ के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें उन्होंने दशकों पहले अपने अभिनय के जरिए घर-घर में अमर कर दिया था।
अगर बात करें इस मेगा-बजट फिल्म की स्टार कास्ट की, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता, साउथ के सुपरस्टार यश रावण, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल हनुमान जी और लोकप्रिय अभिनेता रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। दो बड़े भागों में तैयार की जा रही इस महाकाव्य फिल्म का पहला बहुप्रतीक्षित भाग आगामी 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
-अनिल बेदाग
- ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में दहला देने वाली घटना: 12वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरा युवक, मौके पर मौत - October 9, 2026
- सेवा और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: आगरा के जनकपुरी महोत्सव में कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटी प्रसादी - October 9, 2026
- यूपी राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा को 8 और सपा को 2 सीटें मिलीं - October 9, 2026