आगरा/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में चक्रवाती असर और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान और चेतावनी के चलते आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के जिलों में शनिवार, 26 सितंबर को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
आगरा में डीएम मनीष बंसल का आदेश
आगरा जनपद में खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 26 सितंबर को सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (सभी बोर्ड) पर यह आदेश कड़ाई से लागू होगा। प्रशासन ने सभी स्कूलों को इस निर्देश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
फिरोजाबाद में भी डीएम के निर्देश पर छुट्टी
उधर, फिरोजाबाद जिले में भी मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। डीएम संतोष कुमार शर्मा के आदेश पर 26 सितंबर को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत जिले के सभी संबंधित बोर्डों के स्कूलों में कल शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026
- बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन पेड़ से टकराई, दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल - October 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026