योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीरनगर में हमला, 8 पर केस दर्ज 4 हिरासत में

REGIONAL

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीरनगर में हमला, प्रधान समेत 8 पर केस दर्ज, 4 हिरासत में

संतकबीरनगर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोगो ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वहां पर मौजूद समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए।

जहां उनका इलाज हुआ। संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही चार नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्ताकर लिया है।

सोमवार की सुबह पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना है कि दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। घटना के बाद बेटे सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे थे।

-एजेंसी

Dr. Bhanu Pratap Singh