Aligarh (Uttar Pradesh, India) । विश्व योग दिवस के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म पर योग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार ने डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से योग कराया। उन्होंने बताया कि आजकल डॉयबटीज, थाईराइड, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से सब जूझ रहे है, इन्हीं सब से बचे रहने के लिए योग जरुरी है। इस दौरान विवि के अधिकारी, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम में एनएसएस की चारों इकाइयों का सहयोग रहा।
Latest posts by Special Correspondent (see all)
- क्यों हुआ भगवान झूलेलाल का अवतार? पढ़िए सिंधी समाज की आस्था और इतिहास की प्रेरक कथा - March 13, 2026
- सिंधी समाज के लिए मिसाल बने चन्द्रप्रकाश सोनी, बिना चंदा लिए होगा आगरा में भव्य झूलेलाल चेटी चंड महोत्सव - March 13, 2026
- Test post title - March 11, 2026