आगरा विकास मंच और मैक्स हॉस्पिटल ने कैम्प में उमड़े रोगी
50 रोगियों के ईको, 200 ईसीजी और 100 रक्त जांच की गईं
Agra, Uttar Pradesh, India. विश्व हृदय दिवस पर आगरा विकास मंच एवं मैक्स हॉस्पिटल, साकेत, दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर जैन मंदिर, दादाबाड़ी शाहगंज, आगरा पर आयोजित किया गया। मैक्स हॉस्पिटल में विख्यात लंग्स ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ व हृदय रोग सर्जन डॉ. राहुल चंदोला और बाल हृदय सर्जन डॉ. नीरज अवस्थी व डॉ. ओमप्रकाश ने हृदय रोगियों का परीक्षण किया। 40 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चयनित किए गए। ऑपरेशन मैक्स हॉस्पिटल में होंगे। संगोष्ठी में दिल को दुरुस्त रखने के उपाय बताए गए। चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि शिविर में 330 मरीजों का परीक्षण किया गया। 50 ईको, 200 ईसीजी और 100 रक्तजांच की गईं। जयकुमार अग्रवाल, डॉ. पालीवाल, डॉ. जयबाबू, डॉ. अंशुल धमीजा, डॉ. गौरव शर्मा ने अपने क्लीनिक पर ईको जांच की। आगरा डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ. संजीव गोयल ने रक्तजांच की। नवदीप हॉस्पिटल और जगदम्बा मेडिकेयर के स्टाफ ने नर्सिंग सेवाएं दीं। आगरा विकास मंच के वरिष्ठ डॉक्टर्स डॉ. विकास जैन, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विजय कत्याल और डॉ. अरुण जैन ने रोगियों का परीक्षण किया।
संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि सभी प्रकार की जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं हर प्रकार के मरीज आए। ऐसे बच्चे भी आए, जिनके दिल में छेद था। सुबह से ही मरीजों का आगमन शुरू हो गया। शाम चार बजे तक शिविर गति के साथ चला। रामलाल आश्रम ने व्यवस्था में सहयोग दिया। आगरा विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को सम्मानपूर्वक परीक्षण दिखाया। उन्हें भोजन भी कराया।

इस मौके पर डॉ. राहुल चंदोला और डॉ. नीरज अवस्थी का जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. चंदोला ने अशोक जैन सीए को याद करते हुए कहा हमने सभी जटिल ऑपरेशन किए हैं। डॉ. अवस्थी ने कहा कि दिल को बीमार होने से पहले ही सँभालें, खान-पान ठीक करें, सैर करें, दिनचर्या दुरुस्त रखें ताकि हमारी जरूरत न पड़े। हां, जो हृदय रोग जन्मजात हैं, उनका इलाज कराना पड़ेगा और इसके बाद इंसान सामान्य जिंदगी जी सकता है। हेमंत भोजवानी और राजकुमार जैन ने चिकित्सकों का इलाइची की माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. विवेका कुमार के स्थान पर आए डॉ. ओम प्रकाश को स्वागत सुनील कुमार जैन ने किया। संदेश जैन, आशीष जैन, जयराम दास ने प्रतीक चिह्न प्रदान किए। शिविर का शुभारंभ संरक्षक डॉ. आरएस पारीक ने मंच की टीम और अतिथियों के साथ फीता खोलकर किया।

शिविर के दौरान हृदय रोगों से बचाव पर संगोष्ठी हुई, जिसका शुभारंभ भगवान महावीर और स्व. अशोक जैन सीए के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। डॉ. आरएस पारीक ने इस तरह के शिविर के अलावा मरीजों को जागरूक करने वाले कार्यक्रम भी रखें। दुनिया के दुख हरने के लिए बार-बार पृथ्वी पर जन्म लेने की भावना चिकित्सकों की होती है। यह भावना सदैव बनी रहे।
मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगी ने कहा कि आगरा विकास मंच का योगदान सराहनीय है। यहां तक कि टीबी की पोषण योजना तक में सहयोग किया है। विश्व हृदय दिवस की थीम है- हार्ट टु कनेक्ट। इसका मतलब है हमें दिल से जुड़ना है। डॉ. वत्सला प्रभाकर ने कहा कि अशोक जैन पवित्र और महान आत्मा थे। डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि चिकित्सक अपना काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें कोई श्रेय न दिया जाए। डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आगरा की संस्थाओं में सेवा क्षेत्र में आगे निकलने की होड़ मची हुई है। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने राजुकमार जैन को अशोक जैन सीए का भरत बताते हुए कहा कि आगरा सेवा की नगरी है। भाजपा बृज क्षेत्र बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक बीना लवानिया ने कहा कि हृदय रोगों से बचने के लिए हमें अपनी लाइफ स्टाइल को सुधारना चाहिए। महामंत्री सुशील जैन ने मंच के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अशोक जैन सीए के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

अध्यक्ष राजकुमार जैन और संदेश जैन ने पुष्पांजलि हॉस्पिटल के डॉ. मनीष शर्मा को सम्मान किया। सुनील कुमार जैन, आशीष जैन, संदेश जैन, ध्रुव जैन आदि ने चिकित्सकों का सम्मान किया। राजकुमार जैन ने आभार प्रकट किया। मंच पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. बीके अग्रवाल, लॉयंस क्लब के राजेन्द्र आदि विराजमान थे। महेन्द्र जैन ने भजन सुनाकर भावविभोर कर दिया।
इस मौके पर सीए अरुण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य कमल चंद जैन, विजय सेठिया, अरविंद शर्मा, नरेश पारस, सुदर्शन दुआ, हेल्पिंग हैंड्स की श्रीमती सुराना, चौधरी विमल जैन, शरद चौरड़िया, बिजेंद्र लोढ़ा, प्रेम ललवानी, अजीत जैन, अनूप अग्रवाल, रवि अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, आदित्य जैन, अजय जैन, हेल्प आगरा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, राकेश जैन, लॉयन्स क्ल्ब आगरा विशाल के राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अजय बंसल, अनूप गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुशील चंद गुप्ता, विवेक कांत आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025
- Agra News: अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार - April 18, 2025