Agra, Uttar Pradesh, India. ट्रांस यमुना के युवक को पत्नी ने अपने अधिवक्ता मित्र के साथ जमकर पीटा। कमला नगर की घटना। नुनिहाई निवासी अधिवक्ता तीन पकड़े।
घटना मंगलवार आधी रात के बाद की है। बताया जा रहा है कि कमला नगर पुलिस को सूचना मिली कि बल्केश्वर पार्क के पास एक युवक पड़ा है। उसके खून निकल रहा है। हालत गंभीर है। पुलिस मौके पर आई तो देखा कि युवक के हाथ पैर बंधे हुए थे। वह लहूलुहान पड़ा था। सिर से भी ख्ूान बह रहा था। पुलिस ने उसे एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान ट्रांस यमुना कालोनी के रिंकू गुप्ता के रूप में हुई।
पूछताछ में रिंकू ने पुलिस को बताया कि राजकुमारी से उसकी दूसरी शादी हुई थी। उससे तलाक का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। वह कमला नगर में रजवाड़ा के पास रहती है।
पुलिस के अनुसार, वकील देवेश गुप्ता रिनवासी उमाकंुज बल्केश्वर राजकुमारी की ओर से मुकदमा लड़ रहे हैं। रात में उस पर हमला किया गया। हमला पत्नी, देवेश गुप्ता के साथ ही नुनिहाई निवासी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने किया। तीनों ने उसे जमकर पीटा। हाथ पैर बांध दिए।
कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजकुमारी, वकील देवेश गुप्ता व देवेंद्र सिंह को पकड़ा गया है। रिंकू को बेरहमी से पीटा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे लेाग शोर मचाकर नहीं बचाते तो हमलावर उसकी जान ले लेते।
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026
- मथुरा: गौरक्षक फरसा वाले बाबा की मौत से बड़ा बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पथराव, मौके पर पहुंचे DIG, सीएम योगी ने लिया संज्ञान - March 21, 2026