लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है।चाहे नेता हो चाहे कार्यकर्ता आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का सभी को टारगेट मिला है।ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक और सरीखे दिग्गज सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। अभी तक नए सदस्य बनाने में सीएम योगी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा अव्वल हैं। इन्होंने 50 हजार से ज्यादा भाजपा सदस्य बनाए हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। नीरज सिंह ने 25 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी टॉप 20 में जगह बनाए हुए हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता और सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या 2 करोड़ से अधिक पहुंच गई है। कार्यकर्ता से लेकर नेता, विधायक से लेकर सीएम तक सभी को ज्यादा से ज्यादा भाजपा का सदस्य बनाने की जिम्मेदारी की गई है। संगठन से आई ताजा सूची के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा भाजपा सदस्य बनने वाले टॉप 20 लोगों की सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार टॉप 3 में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का नाम शामिल है।
ज्ञात हो कि इस समय देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। कई जगहों पर सदस्य बनाए जाने के तौर तरीकों पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन इस समय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में होड़ लगी है कि कौन कितना ज्यादा भाजपा का सदस्य बना सकता है।ज्यादा से ज्यादा भाजपा का सदस्य बनाने वालों की सूची भाजपा के हाई कमान तक जाएगी। माना जा रहा है इसके जरिए यह तय होगा कि कौन नेता, कितना सक्रिय और लोकप्रिय है।
भाजपा नेता नीरज सिंह लखनऊ में अपने पिता राजनाथ सिंह कि सियासत की विरासत संभालते है और महानगर के सबसे सक्रिय नेताओं में शुमार माने जाते हैं। नीरज सिंह ने 25 हजार से अधिक भाजपा के सदस्य बनाए हैं। नीरज सिंह 10 वें पायदान पर हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान में सीएम योगी सबसे आगे चल रहे हैं। सीएम ने सबसे ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाए हैं। ये सभी वह सदसू हैं जो मिस्ड कॉल और ओटीपी के जरिए बनाए गए हैं, लेकिन अब सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का दौर शुरू हुआ है। भाजपा का मानना है कि जो जितना सक्रिय कार्यकर्ता बना पाएगा वह उतना बड़ा नेता होगा।
- Saikat Sharma ने Journalism और Digital Media में बनाई मजबूत पहचान - October 15, 2026
- लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बोली— हत्या नहीं, सुसाइड था; मेरा नाम किसी अधिकारी या नेता के साथ मत जोड़िए - October 15, 2026
- दिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी का कड़ा रुख: 10 जनपथ पर पीड़ित छात्रों के साथ की प्रेसवार्ता, बोले— किसी को नहीं बख्शेंगे - October 15, 2026