यूपी के कानपुर से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शौहर ने अपनी बेगम को फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। शौहर ने अपनी बेगम को सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वो ब्यूटी पार्लर जाकर अपनी थ्रेडिंग यानि आईब्रो बनवा कर आयी थी।
महिला ने अपने शौहर को कई बार फोन किया, लेकिन उसने उसका फोन नहीं रिसीव किया। ससुरालवालों को फोन किया तो उन्होंने भी बेटे का साथ दिया। परेशान होकर महिला ने पुलिस में पति समेत ससुराल के पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर के कुली बाजार की रहने वाली गुलसबा का निकाह 17 जनवरी 2022 को प्रयागराज के रहने वाले सालिम से हुआ था। परिवार प्रयागराज के फूलपुर में रहता है। जबकि सालिम सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है।
महिला ने ससुराल वालों को दहेज के लिए परेशान करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के अनुसार 30 अगस्त 2023 को सालिम नौकरी के लिए सऊदी अरब गया। लेकिन पीछे से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।
कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई। यहां से भी उसी सालिम से वीडियो कॉल के जरिए बात होती थी। फिर चार अक्टूबर को सालिम ने जब उसे वीडियो कॉल किया तो पूछने पर गुलसबा ने कहा कि हां मैंने आईब्रो सेट करायी है इतने में सालिम भड़क गया और उसने तीन तलाक दे दिया।
- आगरा के बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुआ शिव परिवार, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष - August 17, 2026
- आगरा के कमला नगर में देशभक्ति का अनूठा ज्वार: कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष - August 17, 2026
- सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक - August 17, 2026