Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भीम नगर (जगदीशपुरा) के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही के कारण लोग घरों में बंद होकर रह गए हैं। इस बारे में भीमनगर निवासी जीतेश कुमार जीतू ने नगर निगम आगरा के अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है।
जीतू बताते हैं कि भीमनगर में एक महीने से नाले का निर्माण चल रहा है, इसके लिए नाले के पानी को रोक दिया है। इस कारण यहाँ की जनता को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ का ढेर घरों के सामने लगा हुआ है। लोगों के दरवाजे कीचड़ के कारण बंद हैं। स्वास्थ्य और जान से खिलवाड़ हो रहा है। कभी भी महामारी फैल सकती है।
जीतू का कहना है कि वार्ड 3 और 7 के पार्षद किसी प्रकार की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। दूषित एवं बदबूदार जल घरों में आ रहा है। भीम नगर की जनता में आक्रोश है। कोई बडी घटना नाले पर घट सकती है, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम के आला अधिकारियों की होगी। उन्होंने मांग की है कि समस्या का निराकरण किया जाए।
अगर आप मोटापा और विभिन्न रोगों ग्रसित हैं तो खान-पान बदलकर भी स्वस्थ हो सकते हैंः संपर्क करेंः 9412652233, 8279625939
- होली पर ‘हुड़दंग’: आगरा के सांधन में महिलाओं को जबरन रंग लगाने पर चले लाठी-डंडे, 3 घायल - March 5, 2026
- भीतरी आनंद का पर्व: दयालबाग में सात्विक जीवनशैली और ‘शब्द’ की गूँज के बीच मनाई गई आध्यात्मिक होली - March 5, 2026
- ढेरहन बाबू तारा में होली की धूम: भूषण फैमिली फाउंडेशन के मिलन समारोह में भजनों और रंगों की बरसी फुहार - March 5, 2026