आजकल हेयर रिबॉन्ड कराने का चलन है। कर्ली या वेवी बाल हों तो उन्हें Rebonding के जरिए सीधा किया जा सकता है। हालांकि Rebonding के बाद बालों की केयर काफी मुश्किल होती है।
बालों को रिबॉन्ड और स्मूद कराने का चलन अब लड़कियों के बीच काफी पॉप्युलर होता जा रहा है। आमतौर यह ट्रीटमेंट घुंघराले बालों में कराया जाता है, लेकिन अब स्ट्रेट बालों में भी रिबॉन्डिंग कराई जा रही है।
आखिर Rebonding ट्रीटमेंट क्या है और इसके बाद बालों का ध्यान कैसे रखें….यह सब जानकारी यहां दी जा रही है:
क्या है हेयर Rebonding?
हेयर Rebonding एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें घुंघराले या फिर मोटे बालों को केमिकल्स का इस्तेमाल करके सीधा किया जाता है। हालांकि केमिकल के इस्तेमाल की वजह से कई बार बालों पर बुरा असर भी पड़ता है। हमारे बाल अमीनो ऐसिड्स से बने होते हैं और ये प्रोटीन ऐसे बॉन्ड्स से जुड़े होते हैं जो हमारे बालों का स्ट्रक्चर पता लगाने में मदद करते हैं। यानी हमारे बाले घुंघराले हैं, वेवी हैं या फिर सीधे। रिबॉन्डिंग प्रक्रिया में केमिकल्स की मदद से इन्हीं बॉन्ड्स को तोड़ा जाता है ताकि बालों के स्ट्रक्चर में मन मुताबिक परिवर्तन किया जा सके। इसलिए रिबॉन्डिंग के बाद बालों का अच्छे से ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
ऐसे रखें बालों का ध्यान
1- रिबॉन्डिंग के बाद सबसे पहले तो यह ध्यान में रखें कि चाहे कुछ भी हो जाए आपको अपने बालों को गीला भी नहीं करना है। कम से कम 3 दिनों तक बालों को उसी अवस्था में रहने दें। अगर धो दिए तो फिर बालों पर जो मेहनत की है वह भी धुल जाएगी।
2- रिबॉन्डिंग के बाद बालों को खुला ही रखें। बांधेंगे तो उनका स्टाइल खराब हो जाएगा। यहां तक कि सोने भी जाएं तो बालों को खोलकर ही रखें। कहने का मतलब यह है कि बालों को हर उस स्थिति और चीज से बचाना है जो आपकी रिबॉन्डिंग को खराब कर सकती है।
3- रिबॉन्डिंग के 3 दिन बाद जब बालों में शैंपू करें तो ध्यान रखें कि वह केमिकल वाला न हो। शैंपू करने के बाद अच्छा सा कंडिशनर बालों में लगाएं। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर हल्के हाथ से मसाज करने के बाद बाल धो दें।
4- रिबॉन्डिंग के तुरंत बाद बालों में कलर बिल्कुल भी न कराएं। एक साथ बालों को कई तरह के केमिकल ट्रीटमेंट देने की वजह से आप बाल खो सकती हैं।
5- रिबॉन्डिंग के बाद बालों को धोते वक्त कभी भी गरम पानी का इस्तेमाल न करें। हमेशा ठंडे पानी से ही बाल धोएं। ज्यादा ठंडे पानी से बाल धोने में परेशानी हो तो फिर गुनगुने पानी से बाल धोएं।
6- अपनी स्कैल्प को साफ रखें। नियमित तौर पर गरम तेल से बालों की जड़ों की मालिश करें और हफ्ते में 3 से 4 दिन शैंपू करें। गीले बालों को तुरंत साफ न करें। धोड़ी देर तौलिया लपेटकर रखें और फिर आराम से साफ करें।
7- अपने बालों को सीधी धूप, धूल-मिट्टी से बचाएं। तेज धूप में निकलें तो स्कार्फ बांधकर या फिर छाता लेकर निकलें।
-एजेंसियां
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026