लखनऊ। चक्रवाती तूफान यागी की वजह से बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यूपी का मौसम अगले दो से तीन दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को मध्य प्रदेश से सटे जिले और प्रदेश के दक्षिण इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी के 56 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी के नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, संभल, कासगंज, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर जिलों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
19 सितंबर से इसके प्रभाव में कमी आनी आरम्भ हो जाएगी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफ़ान ‘यागी’ के प्रभाव से प्रदेश में 17 सितंबर को दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश वर्षा के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने तथा 18 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके प्रभाव से लखनऊ में 17-18 सितंबर को कई जगहों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 19 सितंबर से इसके प्रभाव में कमी आनी आरम्भ हो जाएगी।
साभार सहित
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026