Mathura, Uttar Pradesh, India.विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हुए हादसे के बाद से मंदिर में लगातार भक्तों का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन ने मंदिर के दर्शन समय में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए हैं।
अब बदले गए समय के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी जी सुबह और शाम साढ़े पांच घंटे भक्तों को दिन में कुल 11 घंटे दर्शन देंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन ने तत्काल प्रभाव से मंदिर के दर्शन समय में बढ़ोतरी करते हुए शरद ऋतु में सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 से 9.30 तक करने के आदेश दिए हैं, जबकि ग्रीष्मकालीन समय परिवर्तन कुछ इस प्रकार होगा। सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम 5 से रात 10.30 तक होगा। अब तक मंदिर के दर्शन का समय सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम को 4.30 से रात 8.30 तक है।
मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया आदेश मिलने के बाद सेवायतों से दर्शन समय बढ़ाने को लेकर व्यवस्था बनाने पर मंथन चल रहा है। एक दो दिन में नई व्यवस्था शुरू हो जायेगी।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026