Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. नटरांजलि थिएटर आर्ट्स आगरा (एनटीए आगरा) द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सहयोग से 8वां अंतरराष्ट्रीय ताजरंग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि एवं आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने उद्घाटन किया। साथ ही 7 प्रतिष्ठित महिलाओं को स्व. रामलता गुप्त स्मृति नारी गौरव सम्मान से अलंकृत किया।
प्रो. आशुरानी ने क्या कहा
इस अवसर पर कुलपति प्रो. आशुरानी ने कहा कि आज देश में नारी शक्ति को सम्मान मिल रहा है, जो उनके त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है। देश में नारी अब अबला नहीं सबला है। उनको बहुप्रतीक्षित अधिकार अब मिल रहे हैं, उनका सम्मान सभी करना चाहते हैं। सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर मातृ शक्ति का वंदन किया है।
इन्हें मिला स्व. राम लता गुप्त स्मृति “नारी गौरव सम्मान”
डॉ. मधु भारद्वाज (साहित्य)
डॉ. मंजू गुप्ता (संस्कृति और राजनीति)
सुमन सुराना (समाज सेवा)
चारू पटेल (शिक्षा)
हेमा शर्मा (संस्कृति)
फातिमा खान (महिला स्वास्थ्य)
बाल व्यास भागवताचार्य खुशी किशोरी
किसने किया किया
कार्यक्रम के प्रारंभ में नटरांजलि की संस्थापिका अलका सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। करुणेश परिवार की ओर से संजय गुप्त ने अपनी मां स्व. रामलता गुप्ता का परिचय दिया। उन्होंने आगंतुकों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन किया आदर्श नंदन गुप्त ने। संचालन किया सुशील सरित ने। संयोजन किया डॉ. आनंद टाइटलर, रोहित कत्याल और टोनी फास्टर ने।
खास लोग
इस अवसर पर सर्वश्री डॉ. आनंद टाइटलर, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. रेखा कक्कड़, डॉ. सुनीता चौहान, उमा शंकर मिश्र, डॉ. रेणुका डंग, राजेश खुराना, अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, ब्रजेश पंडित, विजया तिवारी, डॉ. आनंद राय, प्रतिभा जिंदल, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, ब्रजेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, ज्योत्सना सिंह, अनीता दुबे, इंद्रा पाराशर, विनय बंसल आदि उपस्थित रहे।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026