हाइपिग्मेंटेशन के वजह से चेहरे की रौनक कत्म हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप घर पर शहद के इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. इसमें आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
शहद में अल्फा हाईड्रॉक्स एसिड और हाइड्रोजन पेरोक्साइड पाया जाता है, जिसकी मदद से हाइपिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
शहद को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है, इसे वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
इन तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल –
1.मुल्तानी मिट्टी और शहद
हाइपिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक कटोरे में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद मिला लें. इस पेस्ट को हल्का गीला करने के लिए आप इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट के लिए रहने दें. इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे आप हाइपिग्मेंटेशन की समस्या से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं.
2. शहद के साथ लगाएं कच्चा दूध
हाइ पिग्मेंटेशन की सम्सया दूर करने के लिए कच्चे दूध और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको दूध और शहद बराबर मात्रा में लेना है और इसे अच्छे से मिला लेना है. अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 2 मिनट तक चेहरे की मसाज करें. इसे पिग्मेंटेशन के निशान हल्के होंगे साथ ही चेहरे का रंग भी निखर उठेगा.
3. केला और शहद का करें इस्तेमाल
हाइ पिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप केला और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पका हुआ केला लें और अच्छे से इसे मैश कर लें. अब इस मिश्रण में थोड़ा शहद मिला लें और चेहरे पर लगाकर कम से कम 20 मिनट के लिए रहने दें. इसके बाद चेहरा धो लें और कोई माइल्ड मॉइस्चराइजर लगा लें. इससे चेहरे पर ग्लो भी आएगी साथ ही स्किन के गाद धब्बे भी कम होंगे.
– एजेंसी
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026