मंत्री ने की बंदियों से अपराध न करने की अपील
संवाद कार्यक्रम जेल में बंद बंदियों के कार्यशैली एवं जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा – धर्मवीर प्रजापति
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को जिला जेल आगरा में बंदियों के साथ संवाद किया। संवाद के उपरान्त ऐसे बन्दी जेल में जिनसे मिलने कोई आता ही नही उन बंदियों को कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम आगरा की ही एक स्वयं सेवी संस्था के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। जिसमे बंदियों के लिए कंबल, सर पर ओढ़ी जाने वाली कैप और मौजों को जिला कारागार आगरा में वितरित किया गया|
कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश का मंत्री विभागीय उपलब्धियों एवं प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री जी से मिलकर प्रजेन्टेशन दिया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान कारागार विभाग को और सुदृढ़ किये जाने के बारे में प्रधानमंत्री जी से और अधिक विस्तृत चर्चा भी हुई। मंत्री ने प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कारागारों में और अधिक सुधारात्मक कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि संवाद का उद्देश्य है कि बंदी अपने जीवन में सुधार लाये और एक अच्छा इंसान बनकर जेलों से बाहर निकलें। संवाद के दौरान बहुत से बंदी अपने किये पर पश्चात करते हैं और अपने में सुधार लाने की भी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
मंत्री ने संवाद के दौरान बंदियों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में सुधार लाये, मंत्रों का उच्चारण करें और नकारात्मक चर्चा से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आपके ऊपर आपका पूरा परिवार निर्भर है। जब तक यह भावना आपके मन में नहीं बैठेगी तब तक आप छोटे-मोटे अपराध करते रहेंगे।
कारागार मंत्री के बंदियों से संवाद कार्यक्रम जेल में बंद बंदियों के कार्यशैली एवं जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। जेलों का वातावरण भी अब मानवीय सोच और दूसरों के लिए अच्छा करने की भावना से ओत प्रोत हो रहा है।।
- आगरा नगर निगम में कथित 100-200 करोड़ के ई-टेंडर घोटाले का मामला गर्माया: बसपा पार्षदों ने शासन स्तर से उच्चस्तरीय एसआईटी जांच की मांग उठाई - October 15, 2026
- आगरा में सीएम योगी का तीन घंटे का दौरा कल: छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के निरीक्षण के साथ करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित - October 15, 2026
- Agra News: युवती का मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया पर बनाई फर्जी आईडी, निजी तस्वीरें वायरल करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - October 15, 2026