UP Weather Today: यूपी में एक बार फिर से मानसून एक्टिव मोड में आ गया है। पिछले दो दिनों से लगातार प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हो रही बारिश ने मौसम बदल दिया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई जगहों पर जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ की समस्या बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटे में पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आज 29 जुलाई शनिवार को भी मध्यम से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।
पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत आसपास के कई हिस्सों में आज 29 जुलाई शनिवार की सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली। इन इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान 39.0 डिग्री बांदा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि लखनऊ में 35.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान बरेली में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजप्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, और आसपास के क्षेज्ञों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
यहां गरज-चमक के साथ बिजली की संभावना
आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, और आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
- Agra News: सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच देकर अधिकारी से साइबर ठगों ने हड़पे 2.6 करोड़ रुपये - June 16, 2026
- आगरा के एमजी रोड पर बड़ा प्रशासनिक कदम: कॉलेज के सामने बीच सड़क बनी मजार को आपसी सहमति से कराया जा रहा शिफ्ट, पुलिस बल तैनात - June 16, 2026
- बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज - June 16, 2026