भाजपा प्रत्याशी शरद चौहान के समर्थन में बैठ गए थे संजय राय
चिकित्सकों ने वीडियो वायरल कर संजय राय को मतदान की अपील की थी
मतदान वाले दिन इसका असर हुआ, स्वयंसेवकों ने किया वोट
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के अंतर्गत नगर निगम आगरा से बड़ी खबर आ रही है। नगर निगम के वार्ड 95 बाग फरजाना से भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी संजय राय के समर्थन में लोगों ने भारी मतदान किया है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी शरद चौहान हैं। संजय राय उनके समर्थन में 3 दिन पहले चुनाव मैदान से हट गए थे। इसके बाद भी लोगों ने संजय राय के समर्थन में जमकर मतदान किया।
वार्ड 95 से भाजपा के पार्षद संजय राय थे। उन्होंने पिछले नगर निगम चुनाव में भारी जीत अर्जित की थी। भाजपा ने यूपी निकाय 2023 में संजय राय को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद भी वह भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आ डटे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई कार्यकर्ता उन्हें चुनाव लड़ा रहे थे। भाजपा ने यहां से लोहामंडी निवासी शरद चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वे भी भाजपा के पार्षद थे लेकिन उन्हें संजय राय का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया गया। इसे लेकर क्षेत्र में काफी गुस्सा देखने को मिला।
बाग फरजाना को भाजपा का अजेय वार्ड माना जाता है। संजय राय के मैदान में आ जाने से समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रचारक को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद संजय राय ने भाजपा प्रत्याशी शरद चौहान के समर्थन में बैठ जाने की घोषणा की। फिर शरद चौहान और संजय राय का एक फोटो भी वायरल किया गया। ऐसे में माना जा रहा था कि बाग फरजाना से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। 4 मई को जब मतदान हुआ तो स्थिति उलट दिखाई दी है। वार्ड में रहने वाले चिकित्सकों ने वीडियो जारी करके संजय राय को मतदान की अपील की। इसका असर मतदान वाले दिन दिखाई दिया। ऐसा आभास हुआ है कि संजय राय के समर्थन में लोगों ने खूब मतदान किया है।
जाहिर है कि इस खबर से भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। हकीकत क्या है इसका खुलासा तो 13 मई को मतदान वाले दिन होगा लेकिन हर कोई यह बात स्वीकार कर रहा है कि संजय राय के समर्थन में खूब मतदान हुआ है । संजय राय अपनी साख बचाने के लिए पूरे दिन घर से नहीं निकले क्योंकि वह चिंतित थे कहीं उन पर विभीषण होने का ठप्पा न लग जाए। इसके बाद भी उनके समर्थकों ने हौसला अफजाई की है।
बता दें कि वार्ड में चिकित्सकों की भरपूर संख्या है। वे किसी का समर्थन करते हैं तो उसका असर दिखाई देता है। संजय राय ने लगातार वार्ड के लोगों की सेवा की है और इस सेवा का फल वहां के लोग चुकाना चाहते हैं।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026