UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। बेखौफ हत्यारों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव के तीन टुकड़े कर बोरियों में रखकर फेंक दिया। पुलिस को गश्त के दौरान यह ये बोरियां मिली।
शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की तीन टीम शव की शिनाख़्त के लिए लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया युवक ने हरा लोवर और पूरी बाह की शर्ट पहन रखी थी।
सुबह लगभग दस बजे कर्नलगंज थाने में तैनात एसएसआई रघुवर सिंह टीम के साथ बैंकों की जांच करने निकले थे। अपोलो हॉस्पिटल वाली गली में सन्नाटा रहता है। एसएसआई टीम के साथ इस सड़क पर आगे बढ़े। लाल इमली की तरफ पहुंचने पर रोड से लगभग 100 मीटर पहले बिजली के पोल के नीचे तीन सफेद बोरियां दिखीं।
संदिग्ध बोरियां देखकर थाने में सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर कर्नलगंज संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और बोरियां खुलवाकर देखीं तो शव के टुकड़े मिले। इस मामले की पुलिस जांच करने में जुटी है।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026